October 11, 2026

SSP नवनीत सिंह की पहल पर आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर ने हरिद्वार यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए 03 ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ

हरिद्वार पुलिस

SSP नवनीत सिंह की पहल पर आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर ने हरिद्वार यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए 03 ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ

पंतद्वीप पार्किंग, आनंद वन समाधि एवं प्रेमनगर आश्रम चौक पर स्थापित होंगे सहायता बूथ

पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा किया गया बूथों का उद्घाटन

CO ट्रैफिक बिपेन्द्र और निरीक्षक यातायात संदीप नेगी के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस को मिली सौग़ात

जनपद हरिद्वार में यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा यातायात पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवास फाउंडेशन, मानसरोवर, जयपुर द्वारा सराहनीय पहल की गई है।

फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के तीन प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस के उपयोग हेतु सहायता बूथ उपलब्ध कराए गए हैं। इन बूथों में एसी, वाटर डिस्पेंसर, वाटर कूलर, टेबल, कुर्सियां, पंखा एवं डस्टबिन जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इन सुविधाओं से ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी और वे अधिक सुविधाजनक वातावरण में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे।

जनसहयोग से बेहतर यातायात व्यवस्था, सुरक्षित हरिद्वार की दिशा में एक और कदम!