हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य संरक्षण सरकार एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड, विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 12 अक्टूबर, 2026 को खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार के सहायक आयुक्त महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्र में नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार कैलाश चन्द्र टम्टा ने ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा क्षेत्र में एक पनीर सप्लायर वाहन को रोककर उसमें से पनीर का एक विधिक नमूना प्रयोगशाला जाँच हेतु लिया, इसके अतरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अनाज मण्डी ज्वालापुर स्थित मौ. हुसैन ट्रेडर्स का निरीक्षण कर सरसों के तेल का नमूना तथा ऊंचा पुल स्किर रेस्टोरेंट मै.मिष्टी अरोमा से मूंगफली गिरी का नमूना जाँच हेतु लिया। मैं. मिष्टी अरोमन रेस्टोरेंट का मौके पर खाद्य लाईसेंस नहीं पाया गया। जिस पर रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किए गए ।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकार भगवानपुर पवन कुमार ने भगवानपुर मुख्य बाजार क्षेत्र की विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुट्टु अटा, सिंघाड़ा आटा, वनस्पति घी एवं सेंधा नमक सहित कुल 05 नमूने जाँच हेतु लिए तथा एक प्रतिष्ठान में लगभग 12 किग्रा खुला कुट्टू आटा पाए जाने पर उसे तत्काल मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
यह अभियान आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत लगातार जारी रहेगा।

More Stories
यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम
हरिद्वार में एमएसएमई इकाइयों से विशेष संवाद, स्कूली बच्चों के स्टार्टअप और नवाचारों से प्रभावित हुए उद्योग मंत्री
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सुनी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं