क्यूड़ी ग्राम पंचायत में नीता देवी बनीं प्रधान, 67 वोटों से दर्ज की जीत
विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत क्यूड़ी में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में नीता देवी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी आशा देवी को 67 मतों से पराजित किया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सुरेश शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत क्यूड़ी में प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दो मतदान स्थल बनाए गए थे।
उन्होंने बताया कि कुल 652 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें विजयी प्रत्याशी नीता देवी को 354 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी आशा देवी को 287 मत मिले। 11 मत निरस्त रहे।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज क्यूँजा में आयोजित हुए जनहितकारी कार्यक्रम
क्वांटम कॉलेज में झगडा करने वाले 04 आरोपी धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार
डायल 112 की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस