कोतवाली रानीपुर
ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की DRINK AND DRIVE वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई
नशे में वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल चालक हिरासत मे, वाहन सीज
पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने तथा रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 20.10.2026 की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सेक्टर-4 चौक, बीएचईएल पर मोटरसाइकिल संख्या UP12 S 4681 के चालक को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा चालक का मेडिकल परीक्षण कराते हुए उसके विरुद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई तथा संबंधित मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया।
नाम पता वाहन चालक
निक्की पुत्र सोमपाल, निवासी गादला, मुजफ्फरनगर, हाल निवासी सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार
पुलिस टीम
1. मनोहर सिंह भंडारी प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर।
2. हे0कानि0 गोपीचन्द
3. कानि0 राजपाल सिंह

More Stories
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
कुंभ-2027 के कोर एरिया में निर्माण कार्यों को प्राथमिकता, दिन-रात चल रहे कार्यों की प्रगति पर निरंतर निगरानी की व्यवस्था