मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना के नाम से संचालित होगी निराश्रित महिला भरण-पोषण अनुदान योजना
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का एकल महिलाओं के सम्मान एवं आर्थिक संबल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा निराश्रित महिलाओं के कल्याण एवं उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित कर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया गया है।
इस संबंध में सचिव, उत्तराखण्ड शासन डॉ. श्रीधर बाबू अद्धांकी द्वारा निदेशक, समाज कल्याण उत्तराखण्ड को प्रेषित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि निराश्रित विधवा भरण-पोषण अनुदान तथा परित्यक्ता विवाहित महिलाओं एवं निराश्रित अविवाहित महिलाओं हेतु संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना किया गया है।
राज्य सरकार का यह कदम एकल महिलाओं को सम्मानजनक पहचान प्रदान करने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

More Stories
जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम; डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं