
हरिद्वार। करोड़ों की डकैती मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे एक कुख्यात ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दो साथी पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है। जबकि दो अन्य फरार है जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 23 अक्टूबर को मनेश कुमार पुत्र शंकर सिह निवासी एसकृ86 शिवालिक नगर रानीपुर द्वारा थाना बहादराबाद में तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके ड्राईबर को बन्धक बनाकर ट्रक में लदे माल कीमत (1 करोड़ 30 लाख) को लूट लिया गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने 28 अक्टूबर 2021 को उक्त डकैती की घटना में शामिल सुनील उर्फ सागर उर्फ सेठी उर्फ रवि पुत्र मोहनलाल निवासी भादीपुर 528 जेजे कालोनी थाना पजाबी बाग दिल्ली व शैलेन्द्र चौधरी पुत्र नागेन्द्र सिह निवासी ग्राम पुट्ठा थाना टीपी नगर जिला मेरठ को दबोचकर न्यायालय भेजा गया जिनके द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि डकैती के उक्त प्रकरण में उनके साथ सोनू पुत्र मूलचन्द निवासी श्याटा अमृतसर पंजाब, देवेन्द्र पुत्र नामालूम निवासी हस्तिनापुर मवाना मेरठ व रणधीर पुत्र डालचन्द निवासी ग्राम पुट्ठा थाना टीपी नगर जिला मेरठ भी शामिल थे। जिस पर पुलिस ने उन सभी फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गयी। पुलिस ने फरार बदमाश रणधीर पुत्र डालचन्द के मकान व संभावित स्थानों पर बार बार दबिश दी लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आया। जिस कारण उस पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद के इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किए जाने के कड़े दिशा निर्देशों के तहत जनपद पुलिस लगातार ईनामी बदमाशों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इस क्रम में बीती रात एक सूचना के बाद पुलिस ने रणधीर पुत्र डालचन्द निवासी टीपी नगर मेरठ को टोलप्लाजा बहादराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

More Stories
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में 23 अक्टूबर से ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) होगी शुरू
जिलाधिकारी के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
चारधाम यात्रा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान की कार्रवाई