
देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार व राज्य आंदोलनकारी योगेश भट्ट ने राज्य सूचना आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा, राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा, विपिन चंद्र, अर्जुन सिंह, मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव विनोद कुमार सुमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने श्रद्धालुओं को दिया तीर्थाटन एवं तीर्थसेवन का संदेश
माहौल बिगाड़ रही महिलाओं पर पुलिस का एक्शन, 16 महिला आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण करने वाले तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का एक्शन