
देहरादून। भारतीय क्रिकेटर और उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर ऋषभ पंत शुक्रवार तड़के सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनका देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंत की कार दिल्ली-देहरादून हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई। एक्सीडेंट के समय पंत कार में अकेले थे। पंत तब दिल्ली से अपने घर रुड़की लौट रहे थे। ऋषभ पत के सिर और पीठ में गंभीर चोट आई हैं। वे देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। डॉक्टरों का पैनल लगातार उनकी जांच कर रहा है।
मैक्स हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट आशीष यागनिक के मुताबिक ऋषभ की स्थिति सामान्य है। वह लगातार डॉक्टरों से बातचीत भी कर हैं। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5.30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल को रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया गया जहां से उन्हें देहरादून रेफर किया गया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ की मां से फोन पर बातचीत की है और अच्छे इलाज का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ऋषभ पंत के इलाज मंे कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कहा कि ऋषभ पंत के इलाज का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समुचित इलाज करने की सभी संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
ऋषभ पंत के लिए सोशल मीडिया पर दुआओं का दौर जारी है। क्रिकेट जगत से उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। दिग्गज क्रिकेटर और वर्तमान खिलाड़ी लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस भी पंत की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हाल ही में वे भारतीय टीम के साथ बांग्लादेश से सीरीज खेलकर लौटे हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 और वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है।

More Stories
सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष पूज्य साध्वी निरंजन ज्योति जी का उत्तराखंड पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ