
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई बाइक को बरामद कर लिया गया है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
कनखल थाना प्रभारी नरेश राठौड के मुताबिक मोनू ठाकुर पुत्र नरेश कुमार निवासी 15 विष्णु गार्डन कनखल थाना कनखल में पुलिस को शिकायत देकर देकर बताया कि उसकी बाइक बुलट संख्या यूके 08 एवी 1359 को चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी कृष्णा भारद्वाज पुत्र विजय भारद्वाज निवासी निकुंज विहार लाल मन्दिर ज्वालापुर कोतवाली ज्वालापुर को खोखरा तिराहा जमालपुर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि बुलेट बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य मोटर साइकिल स्पलेण्डर को लक्सर क्षेत्र से चोरी करना बताया। अभियुक्त की निशादेही पर उक्त मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस को बैरागी कैम्प को जाने वाले रास्ते पर झाडियों से बरामद किया गया। दोनों मोटर साइकिलों की बरामदगी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस जुटा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नरेश राठौर, जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर, उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह, धनराम शर्मा, सत्येंद्र रावत, सुनील राणा, बृजमोहन, बलवंत सिंह अन्य पुलिस टीम मौजूद रही।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश