
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया है कि निदेशक, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड, देहरादून के पत्र संख्या-सी 4428 एवं भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के मौसम पूर्वानुमान के आधार पर जनपद हरिद्वार में जनपद के अधिकांश भागों में घने से बहुत घना कोहरा होने के कारण प्रचण्ड शीत लहर के दृष्टिगत छोटे-छोटे बच्चों के जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक जनहित में समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 9 से 15 जनवरी, 2023 तक अवकाश घोषित किया गया है।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अवकाश अवधि में समस्त ऑगनबाड़ी कार्यकर्तियाँ/मिनी कार्यकर्तियाँ अपने केन्द्रों पर उपस्थित रहकर नन्दा गौरा योजना के आवेदन पत्रों सहित अन्य विभागीय कार्यों का यथावत् सम्पादन करेंगी ।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण