हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कैम्प कार्यालय में 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अनुसार निकाय स्तर पर पेयजल योजना तैयार किये जाने हेतु पेयजल निगम एवं जल संस्थान विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अनुसार नगर निगम हरिद्वार एवं नगर निगम रूड़की को पांच-पांच करोड़ की धनराशि आवंटित हुई है, इस धनराशि का 50 प्रतिशत पेयजल की योजनाओं पर तथा 50 प्रतिशत की धनराशि साॅलिडवेस्ट इक्यूपमेंट पर आयोग के निर्देशानुसार योजना तैयार कर शासन का मार्गदर्शन लेते हुये प्लान तैयार करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
12 अक्टूबर को हरिद्वार भ्रमण पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ
कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर कोठारी निर्वाचित हुए महामंत्री