
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुष का केंद्र रहा है। आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखण्ड से गया है। उन्होंने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है। आयुष शिविर के माध्यम से कार्मिकों को उपचार करने की सुविधा होगी। कार्मिकों की स्वस्थता के लिये ऐसे प्रयासों की मुख्यमंत्री ने सराहना की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विजय कुमार जोगदाण्डे आदि उपस्थित थे।

More Stories
12 दिवसीय शिविर श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में सफलतापूर्ण सम्पन्न
उत्तराखंड में बच्चों के लिए स्वच्छता में सुधार, बेहतर स्वास्थ्य परिणाम और अधिक सुरक्षित व अनुकूल शैक्षणिक माहौल बना
चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण बुलेटिन