
हरिद्वार । स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आॅफ मैनेंजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी 26 जनवरी एवं वंसत पंचमी के उपलक्ष्य में झण्डारोहण एवं देवी सरस्वती जी की पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर संस्थान की और से अंकुश ओहरी, डाॅ0 जयलक्ष्मी, निदेशक ने झण्डा रोहण किया एवं वीरेन्द्र नाथ राय ने 26 जनवरी के महत्व को बताया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार गोतम ने बताया कि वंसत पंचमी के दिन देवी सरस्वती का जन्म हुआ था इस लिए इस दिन उनकी पूजा की जाती है और इस दिन को लक्ष्मी जी का जन्म दिन भी माना जाता है।

उन्होंने बताया कि वंसत पंचमी पर वाणी की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा और प्रार्थना का बहुत महत्व है । इस अवसर पर डीन डाॅ0 राहुल कुमार, रजिस्ट्रार अनुराग गुप्ता, दीप्ति चैहान, अभिलाषा, पंकज चैधरी, उमेश कुमार, अनुराग राय, ़ऋतिका कौशिक, कीर्ति चुग, मितांशी, वर्षा वर्मा, धरणी धर वाग्ले, विजय चैहान, विकास कुमार, प्रंशात कुमार, ज्योति राजूपत, आदि उपस्थित रहें।

More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार