
हरिद्वार। पतंजलि के अस्पताल में फर्जी डाक्टर बनकर मरीजों से ठगी करने वाले को हॉस्पिटल स्टाफ के द्वारा दबोच लिया गया। पकड़े जाने पर अस्पताल कर्मचारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के रमन पंवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राहुल कुमार निवासी ग्राम गढ़पुर थाना नवादा, बिहार पतंजलि योगपीठ अस्पताल के परिसर में घूम रहा था। पूछने पर व्यक्ति ने खुद को डा. अशोक बताया। कहा कि वह पतंजलि योगपीठ के अस्पताल में डाक्टर है। शक होने पर उससे गहनता से पूछताछ की गई तो उसके पास आईडी कार्ड बरामद हुआ। जिसमे ंआर्डडी में नाम डा. राहुल सिंह, आफिस का पता पतंजलि हॉस्पिटल आनंदम सिटी हरिद्वार लिखा था।
पतंजलि के कर्मचारियाें ने जब गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि वह चिकित्सकों को सीधे दिखाने के नाम पर मरीजों से पैसा ऐंठता था। आरोपी युवक पूर्व में पतंजलि में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन उसकी गलत हरकतों के कारण कालेज प्रशासन ने उसे निकाल दिया था। बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पतंजलि की ओर से इस संबंध में तहरीर दी गई है। आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसे गिरफ्ता कर लिया गया है। आरोपी के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

More Stories
मै0 अवनी स्टोन क्रेशर का आज औचक निरीक्षण किया
जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई
आईएचईटी परिसर में बहुउद्देशीय हाल, इंडोर गेम्स एवं सभागार के स्थायी निर्माण कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण