
खटीमा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सायं खटीमा स्थित लोहिया हेड पावर हाउस का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पावर हाउस का निरीक्षण कर विद्युत उत्पादन आदि की स्थिति का जायजा लिया तथा कार्यरत कार्मिकों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल विद्युत ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है जोकि दुर्लभ ईंधन संसाधनों की बचत करता है और प्रदूषण रहित होने के कारण पर्यावरण अनुकूल। मुख्यमंत्री ने पावर हाउस को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों एवं अभियन्ताओं को दिये। निरीक्षण के दौरान पावर हाउस के अभियंताओं ने विद्युत उत्पादन, प्रचालन तथा अनुरक्षण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

More Stories
कांवड़ मेला में शिव-भक्त कांवड़िए के सेवार्थ निशुल्क भंडारे का आयोजन : संतोष पाण्डेय
चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
मानसून के दौरान जर्जर भवनों एवं दीवारों से दूर रहने की अपील