
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को अभिषेक नगर कनखल में एच0डी0एफ0सी0 बैंक की नई शाखा का दीप प्रज्ज्वलित तथा फीता काटकर उद्घाटन किया।

जिलाधिकारी ने एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों को कनखल के अभिषेक नगर में शाखा खोलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस मौके पर बैंक के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्ष 2022-23 में एचडीएफसी की 10 शाखायें खुल चुकी है। इसके अतिरिक्त रूड़की तथा दिल्ली रोड पर भी बैंक नई शाखायें खोलने जा रही है। जिलाधिकारी ने बैंक के उत्तरोत्तर विकास की कामना की।
इस अवसर पर सचिव रामकृष्ण मिशन स्वामी विश्वेशानन्द, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, सर्किल हेड श्री बकुल सिक्का, कलस्टर हैड श्री नितिन खाण्डपुरी, ब्रान्च मैनेजर श्री सौरभ कुमार, श्री पारितोष धस्माना, सुश्री कोमल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
नवरात्र के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर 2500 कन्याओं का पूजन
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की