October 22, 2026

बीएचईएल में मना जा रहा 4 से 17 मार्च तक 52वा राष्‍ट्रीय सुरक्षा दिवस

हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार में 52वें राष्‍ट्रीय सुरक्षा दिवस को बीएचईएल सुरक्षा पखवाड़े के रुप में मनाया जा रहा है। 4 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले इस वर्ष के सुरक्षा पखवाड़ा का विषय है “ हमारा लक्ष्य, शून्य हानि”। पखवाड़े का शुभारम्भ बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा का सुरक्षा संदेश प्रसारित कर किया गया। साथ ही महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी श्री वी. के. रायजादा ने महाप्रबंधकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा शपथ दिलायी।

अपने सुरक्षा संदेश में श्री प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि औद्यौगिक सुरक्षा किसी भी संस्थान की प्रगति का आवश्यक अंग है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कारखानों के लिए ही नहीं बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के लिए सुरक्षा महत्वपूर्ण है। श्री वी. के. रायजादा ने भी सभी कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर संस्थान के सभी कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यस्थलों पर सुरक्षा शपथ ली गयी। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान प्रभाग में विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जा रहा है। इनमें फायर ड्रिल और बचाव प्रदर्शन, विभिन्न विषयों पर सुरक्षा प्रशिक्षण तथा पोस्टर, स्लोगन एवं ऑनलाईन क्विज आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं शून्य हानि के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर प्रमुख (एचएसई) श्री ए. के. कटारिया सहित अनेक महाप्रबंधक तथा वरिष्ठ अधिकारी आदि उपस्थित थे।

You may have missed