- बिडला पुल से लेकर वाल्मीकि चौक तक के रोड चौड़ीकरण की डिजायन तैयार करने के दिये निर्देश
- बिड़ला पुल के दोनों ओर विकसित हो रहे पार्कों का निर्माण एक सप्ताह के भीतर करने के दिये निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए श्री विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को बिड़ला पुल से वाल्मीकि चौक तक का रोड चौड़ीकरण की दृष्टि से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सभी पहलुओं पर विचार करते हुए बिडला पुल से लेकर वाल्मीकि चौक तक के रोड चौड़ीकरण की डिजायन तैयार करना सुनिश्चित करें ।
श्री विनय शंकर पांडेय ने पूर्व में दिये निर्देश के क्रम में बिड़ला पुल के दोनों ओर विकसित हो रहे पार्कों का भी जायजा लिया तथा बताया कि इनका निर्माण एक सप्ताह में हो जायेगा।
जिलाधिकारी नेे कहा कि हरिद्वार विश्व में धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी के रूप में जाना जाता है तथा यहां देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में श्रद्धालु हरिद्वार से अपने मस्तिष्क में अच्छी छवि लेकर जायें, यही हमारा निरन्तर प्रयास है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, हार्टीकल्चर आफिसर एचआरडीए श्री ए0आर0 जोशी, ए0ई0 एचआरडीए श्री पंकज पाठक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सुनी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं
कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कैबिनेट बैठक को जनता के पैसे का दुरूपयोग और राजनीतिक चुनावी नौटंकी बताया
सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी गति