
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज श्री सुदर्शन द्वारा राधिका एन्कलेव के बगल में टोल प्लाजा बहादराबाद हरिद्वार में अनाधिकृत रूप से निर्मित बैंकट हॉल,श्री मोहित चौधरी द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में निर्मित फ्लैट, प्रबन्धक संसार होण्डा द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में किए गए अनाधिकृत निर्माण, राणा जी द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में दुकानों के अनाधिकृत निर्माण ,हितबद्ध व्यक्ति द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में दो मंजिला निर्माण को अवर अभियंता श्री आकाश जगूडी ,क्षेत्रीय सुपरवाईजर श्री आशु, श्री ललित कुमार, किशन यादव सहित प्राधिकरण के स्टाफ सील किया गया।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए