
हरिद्वार। आज सीजेएम न्यायालय हरिद्वार में कमल भदौरिया बनाम राहुल गांधी , वाद संख्या 22/2023 रजि0 नं0 1606/2023 अंतर्गत धारा 499/500 आईपीसी , थाना कनखल में आज की तारीख वास्ते गवाही वादी के लिए नियत थी , जिसमें आज वादी का बयान हुआ है , उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा की ओर से उक्त मामले में राहुल गांधी की और से पैरवी करने के लिए हरिद्वार के वरिष्ठ एडवोकेट राजेश रस्तौगी को नियुक्त किया गया है ।
इस अवसर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर रोशनाबाद हरिद्वार में राजेश रस्तौगी एडवोकेट ने कहा कि आज उक्त मामले में वादी ने अपना बयान दर्ज कराया है , अब 20 मई 2023 को वादी अपने गवाहों के बयान दर्ज करवाएगा। इस अवसर पर सरदार रविन्द्र सिंह अरोड़ा वरिष्ठ एडवोकेट ,मनोहर भट्ट एडवोकेट , गोपाल चतुर्वेदी एडवोकेट के अलावा पार्टी की ओर से प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत , जिला अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण राजीव चौधरी , हरिद्वार महानगर एससीएसटी कांग्रेस के अध्यक्ष विपिन पेवल , प्रदेश सचिव शरद शर्मा , मनोज महन्त , कांग्रेस नेता पुष्कर शर्मा , अरुण चौधरी , आकिल हसन , मुकेश सैनी , गुफरान अंसारी , मोहन सैनी , मोनिक धवन आदि उपस्थित थे ।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण