
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में ग्रामीणों की समस्स्याओ का जायजा लेने के लिए आज सुरेश आर्य पूर्व परिवहन मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम बीरपुर, चिड़ियापुर, हरचंदपुर,मखियाली कला आदि गावो दौरा किया।
प्रतिनिधि मंडल ने आमजन की समस्याओं को सुना साथ ही इस अवसर पर पूर्व मंत्री आर्य ने कहा कि आज आजादी के 70 वर्षों बाद भी यह क्षेत्र विकास के कोसों दूर है । इसका प्रमुख कारण यहा सड़क परिवहन, संचार , शिक्षा इत्यादि का आभाव है यह क्षेत्र संपर्क मार्ग ना होने के कारण अन्य क्षेत्रों से पिछड़ा हुआ है । इस अवसर पर आमजन की प्रमुख मांग है कि गांव सुभाष गढ़ से मखियाली कला गांव से होते हुए लक्सर रुड़की मार्ग से जोड़ा जाए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान पीतपुर, ग्राम प्रधान मखियाली कला एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जल्द ही माननीय मंत्री जी के साथ मिलकर नवनियुक्त जिलाधिकारी हरिद्वार का स्वागत करेंगे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण