
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के कई इलाको मे बिजली लाइनें बस्र्ट होने से सप्लाई बाधित रही। ज्वालापुर में पुरी रात्रि बिजली पानी ना मिलने से लोगी को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है । आये तूफान में कई स्थानों बड़ा हादसा भी हुआ।
ज्वालापुर अंसारी मार्केट में पुराने पीपल का पेड़ आंधी तूफान से गिरने के कारण उसके नीचे खड़े लोग दब गए और तीन को बाहर निकाल लिया गया मौके जिलाधिकारी हरिद्वार ने जायजा भी स्थिति का जायजा लिया है। राहत कार्य में प्रशासन जुटा हुआ है।
ज्वालापुर में मंडी के कुए पर पेड़ गिरने के कारण उसकी एक साख टूटकर मकान पर रुक गई जिससे हादसा टलने बच गया पास में फार्मर पर भी पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली गुम हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी ठीक करने में लगे है। जटवाड़ा पुल शिव मंदिर पर बहुत पुराना पेड़ आंधी आने के कारण टूट कर गिर गया।
गुल रहने से शहर के शास्त्री नगर, कड़च , कैथवाड़ा, तेलियांन समेत कई इलाकों में मॉर्निंग से ही पानी व बिजली की सप्लाई पुरी तरह बाधित रही।
रात्रि को तेज आधी-तूफान और बारिश की वजह से जहां रात्रि को लोगों को बिजली से वंचित रहना पड़ा वहीं गर्मी से भी दो-चार होना पड़ा। एक नहीं कई इलाकों में बिजली गुल रही। ज्वालापुर व आस-पास के क्षेत्र अंधेरे में डूब गए।

More Stories
पुलिस लाइन रोशनाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एमडीडीए की ओर से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
हरिद्वार पुलिस का वारण्टियो के खिलाफ ताबडतोड प्रहार जारी