
देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में 55 साल के पुलिस कर्मियों की डयूटी ना लगाने के लिए सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिये जा चुके हैं। आज यहां अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के सगुम दर्शन और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान समर्पित हैं। अभी तक 15 लाख से अधिक (गंगोत्री में 3,12,422, यमुनोत्री में 2,82,857, केदारनाथ में 5,37,065, बदरीनाथ में 4,39,782, हेमकुण्ड साहिब में 8,551) श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर अपने गनतव्यों को प्रस्थान कर चुके हैं। हाईएल्टीट्यूड, विपरीत परिस्थितियों, लम्बी ड्यूटी और पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को देखते हुए 55 साल से अधिक उम्र्र के पुलिस कर्मियों की चारधाम ड्यूटी नहीं लगाने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों का निर्देशित किया है।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश