October 22, 2026

धमकी देकर चौथ वसूली करने वाले तीन गिरफ्तार, चालान

हरिद्वार। धमकी देकर चौथ वसूलने वाले दो कथित पत्रकारों व एक ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पीरपुरा मंगलौर निवासी युवक ने तीन अन्य युवकों पर बलात्कार जैसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे की मांग करने के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की थी। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस की जांच के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी युवकों में से 02 युवकों द्वारा पत्रकारिता की आड़ में लोगों से अवैध वसूली करने तथा 01 युवक के ग्राम प्रधान होने के नाजायज फायदा उठाने का प्रयास किया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपितों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम मुकेश देव पुत्र लखन देव निवासी शिवालिक नगर रानीपुर, मनब्बर कुरेशी पुत्र हबीबुई रहमान निवासी कलियर व इंतजार पुत्र याकूब निवासी पीरपुरा मंगलौर बताए।

विभिन्न मुकदमों में नामजद अभियुक्त इंतजार अपने वाहनों पर प्रधान लिखवाकर सभी के सामने खुुद को बतौर प्रधान पेश करता था जबकी हकीकत ये है कि अभियुक्त इंतजार का भाई मुज्जफर ग्राम पंचायत पीरपूरा का प्रधान है न की इंतजार। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

You may have missed