
हरिद्वार । गंगा दशहरा के अवसर पर शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगा घाट और शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई के संबंध में मुख्य नगर आयुक्त को निर्देशित किया।
शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल विष्णुघाट पहुंचे, यहाँ गंगा घाटों के संबंध में उन्होंने मुख्य नगर आयुक्त से सफाई की स्थिति जानी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो बार गंगा घाटों पर सफाई की जाती है। इस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने निर्देश दिये कि प्रतिदिन तीन बार सफाई कराई जाए l
इसके बाद मंत्री डॉ अग्रवाल ने शौचालयों का भी निरीक्षण किया तथा साफ सफाई के स्पष्ट रूप से निर्देश दिये।
इस दौरान डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू कराए गए स्मार्ट शौचालयों की भी स्थिति जानी।
इस मौके पर मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, पार्षद अनुज सिंह, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, डॉक्टर विशाल गर्ग आदि उपस्थित थे l

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि
होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक : मुख्यमंत्री
परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, प्रयागराज में भगवान श्री जगन्नाथ जी प्राण-प्रतिष्ठा पूर्णाहुति समारोह संपन्न