प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया:
प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में हुई बस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार द्वारा उ०नि०/अ०3०नि० को किया गया स्थानान्तरित
मिश्रित भाव, चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों में नमी भी
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण