
हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सायं हरिद्वार स्थित डामकोठी के समीप मां गंगा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा मोक्षदायनी और जीवनदायिनी हैं। हम जब भी अच्छे कार्य के लिए निकलते हैं या किसी अच्छे कार्य का संकल्प करते हैं तो हमेशा मां गंगा का स्मरण करते हैं। उन्होंने मां गंगा से सभी के कल्याण की भी प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं एवं बच्चों से भी मुलाकात की।

More Stories
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित