हरिद्वार। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं पुर्नवास अधिकारी, हरिद्वार मेजर करन सिंह (से.नि.) ने अवगत कराया कि मा. प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना के अनुरूप जनपद देहरादून के गुनियाल गांव में पांचवे धाम के रूप में अमर जवान ज्योति का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
मेजर करन सिंह ने यह भी अवगत कराया कि 03 जुलाई, 2023 को सैन्य धाम में अमर जवान ज्योति का निर्माण प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है।
इस कार्य हेतु प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों के पावन जल को कलश में एकत्रित कर सैनिक कल्याण विभाग द्वारा देहरादून ले जाया जायेगा। इस क्रम में दिनांक 01 जुलाई 2023 को सांसद हरिद्वार, विधायकगण, अन्य गणमान्यों तथा पूर्व सैनिकों की उपस्थिति में जल संग्रहण का कार्यक्रम हर की पैड़ी में प्रातः 12.00 बजे किया जायेगा।

More Stories
कुंभ-2027 की तैयारियों में अस्थायी व्यवस्थाओं ने भी पकड़ी रफ्तार, शिविरों से लेकर सड़कों और पार्किंग तक काम तेज
प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर विद्यालयों के आसपास परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर सख्ती