
हरिद्वार।अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून-व्यवस्था श्री वी0 मुरूगेशन, जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को रूड़की से होते हुये हरकीपैड़ी पर श्रद्धालु कावंड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की ।
हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा के दौरान जैसे ही हेलीकाप्टर हरकीपैड़ी पर पहुंचा, श्रद्धालु कांवड़ियों की हर-हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज से पूरी हरकीपैड़ी गुजायमान हो रही थी तथा श्रद्धालु कावंड़िये आपस में सरकार द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा किये जाने की प्रशंसा कर रहे थे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व श्री बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सुश्री निहारिका सेमवाल आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण