- मुख्यमंत्री धामी ने कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा
- अस्थाई चिकित्सा शिविर का किया निरीक्षण।

हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शंकराचार्य चौक, हरिद्वार में कावड़ पट्टी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए कावड़ियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के विभिन्न इलाकों से आए कावड़ियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने उनसे सरकार द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शंकराचार्य चौक स्थित अस्थाई चिकित्सा शिविर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ियों के स्वास्थ्य संबंधित पर्याप्त व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर सुनिश्चित हो। साथ ही कावड़ पट्टी के प्रत्येक स्थान पर साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पैदल जा रहे कावड़ियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश