October 22, 2026

जिलाधिकारी ने जनपद में जल भराव को लेकर अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

हरिद्वार । जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिन-जिन स्थानों पर बाढ़ तथा जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है, वहाँ के प्रभावित लोगों को एस डी आर एफ के मानकों के अनुसार 24 घंटे के अंदर राहत वितरण की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें l जिलाधिकारी आपदा कंट्रोल रूम पहुँचे, जहां से उन्होंने जनपद में जगह – जगह हुए जल भराव के संबंध में जानकारी ली तथा अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिये।

You may have missed