
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को सुरक्षा की दृष्टि से गंगा नदी पर बने भीम गौड़ा बैराज का गहनता से जायजा लिया l
जिलाधिकारी जैसे ही भीम गौड़ा बैराज पहुँचे, उन्होंने पूरे बैराज का बारीकी से निरीक्षण किया तथा बैराज के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली l इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैराज में कुल 22 गेट हैं, जिनमें से गेट नम्बर 10 का कुछ हिस्सा टूट गया था, जिसकी मरम्मत शुरू कर दी है, जिसे जल्दी ही ठीक कर दिया जायेगा तथा खतरे की कोई बात नहीं l इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेट की मरम्मत जल्दी से जल्दी करना सुनिश्चित करें l
इस मौके पर एस डी एम श्री पूरण सिंह राणा व सिंचाई विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
चारधाम यात्रा हेतु यात्री पंजीकरण बुलेटिन
चार धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण शुरू