
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरीराज सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना1 व 2 के कार्याे को पूर्ण करने की अवधि बढ़ाये जाने के लिये 03 अप्रैल, 2023 को अनुरोध किया गया था जिसके क्रम में अवशेष कार्याेे को पूर्ण करने हेतुु भारत सरकार द्वारा 31 मार्च, 2024 तक समयसीमा बढ़ाये जाने के लिये मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया। बैठक में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना3 के अन्तर्गत प्रेषित प्रस्तावों को जल्द से जल्द स्वीकृति करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 150 से 249 जनसंख्या वाले बसावटो को भी इस योजना के अन्तर्गत स्वीकृति हेतु पुनः अनुरोध किया गया जो कि उत्तराखण्ड जैसे भौगोलिक राज्य के लिये नितान्त आवश्यक है। केन्द्रीय मंत्री ने इसका परीक्षण कराने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास के अवशेष लक्ष्य के विषय में आश्वासन दिया कि उत्तराखण्ड सरकार की वर्तमान स्थिति को देखते हुये अतिरिक्त आंवटन के लिए प्रयास किया जायेगा।

More Stories
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम
उत्तराखण्ड में 13 BLO ने 8 दिन में पूर्ण किया SIR का कार्य