
देहरादून।अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में एस.एस.बी. स्वयं सेवकों (गुरिल्ला) ने मुलाकात कर उन्हें विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने स्वयं सेवकों को सभी मांगों पर यथोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एस.एस.बी स्वयं सेवक कल्याण समिति उत्तराखण्ड के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रहानंद डालाकोटी, सदस्य ललित मोहन बगौली, दिनेश चन्द लोहानी, महाबीर सिंह रावत तथा अन्य मौजूद रहे।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला