
हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार प्रतीक जैन ने नगर निगम रूड़की प्रशासक का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताई इसके साथ ही निगम द्वारा किए जाने वाले कार्यों में जनता का सहयोग मांगा। उन्होंने आधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की।
रूड़की नगर निगम में कुछ दिन पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने नगर निगम रूड़की प्रशासक के रूप में अपना पदभार संभाला। इस दौरान सीडीओ हरिद्वार प्रतीक जैन ने कहा कि नगर की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि वह नगर निगम के पार्षदों के साथ भी बैठक करेंगे और शहर में जो भी समस्याएं हैं उनके विषय में जानकारी भी ली जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो वह पार्षदों के साथ मौके का भी निरीक्षण करेंगे।
साथ ही साथ नगर में जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का भी स्थाई समाधान किया जाएगा और पार्षदों के बीच चल रहे विवाद को भी सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड बैठक के संबंध में उन्होंने कहा कि पहले वह दस दिनों तक निगम के कार्यों को देखेंगे और समझेंगे फिर उसके बाद तय किया जाएगा कि बैठक कब होगी।

More Stories
मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए : जिलाधिकारी
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ