
हरिद्वार। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खंड बहादराबाद में रोस्टर अनुसार कुल 13 ग्राम पंचायतों में शिला फलकम की स्थापना की गई, व ग्रामवासियों एवम जनप्रतिनिधियों द्वारा हाथ में मिट्टी लेकर वसुधा वंदन कर पंचप्रण की शपथ ली गई, इसके साथ ही उपरोक्त 13 ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, व् प्रत्यक ग्राम पंचायतों में अमृत वाटिका बनाई गई। साथ ही ग्राम पंचायतों में झंडा रोहण एवम राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत संबंधित ग्राम पंचायतों के स्वतन्त्रता सैनानी एवम शहीदों के परिवारजनों की गरिमामय उपस्तिथि में श्रद्धांजलि दी गई। विकास खंड बहादराबाद में वर्तमान तक कुल 28 ग्राम पंचायतों में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है, तथा शेष 52 ग्राम पंचायतों में भी रोस्टर अनुसार दिनांक 15 अगस्त 2023 तक उपरोक्त कार्येक्रम आयोजित किए जाएंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चौथे दिन भी चला विशेष स्वच्छता अभियान
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिका सम्मान समारोह आयोजित
जिलाधिकारी के निर्देश पर सुबह 4 बजे से परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 62 वाहनों के चालान, 4 बसें सीज