
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मातृ मृत्यु दर एवं गर्भवती महिलाओं की देखभाल को लेकर बैठक ली।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राज्य में मातृ मृत्यु दर कम करने एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल और आपदाकाल में गर्भवती महिलाओं को एयर लिफ्ट करने की ज़रूरत पड़ने पर उन्हें निकटवर्ती सुविधा युक्त चिकित्सालयों में पहुँचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए और प्रभावी प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, श्री विनय शंकर पांडेय, सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष कार्रवाई जारी, सचल खाद्य विश्लेषणशाला से खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच
कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में तत्काल निशुल्क किया जा रहा है उपचार
कांवड़ यात्रा में उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़