September 8, 2024

सरकार सत्ता का दुरूपयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही: जोशी

हरिद्वार।उत्तराखंड राज्य का दौरा कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर भुवन भास्कर जोशी ने हरिद्वार प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए  कहा कि मैं रूद्रपुर, किच्छा का दौरा कर लौटा हूं  प्रोफेसर भुवन भास्कर जोशी ने कहा कि हरिद्वार से समाजवादी पार्टी का पुराना नाता रहा है। जनता ने पूर्व में भी सांसद की कमान सौंपी थी। भुवन भास्कर जोशी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना है। सत्ता का दुरूपयोग किया जा रहा है। विपक्ष की आवाजा को दबाव बनाकर दबाने का खेल सरकार लगतार कर रही है। महंगाई बेरोजगारी पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। बढ़ती महंगाई से देश की जनता त्रस्त आ चुकी है। खाद्य पदार्थो के दामों पर कोई अंकुश नहीं है। श्रमिक किसान भाजपा की नीतियों से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी निश्चित तौर पर लोकसभा एवं निकाय चुनाव में जवाब देगी। प्रदेश में भूमाफियाओं का राज है। भूमाफिया जमीनों को खुर्द बुर्द करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अंकिता हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि यह घटना प्रदेश के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति नहीं होनी चाहिए। जोशी ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी राज्य में अपनी नीतियों का प्रचार प्रसार कर रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता ईमानदारी से पार्टी हित में अपना काम कर रहे हैं। भुवन भास्कर जोशी ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की घोषणा सरकार को करनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर, प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरी, वरिष्ठ सपा नेता मशकूर कुरैशी ने कहा कि सपा सभी वर्गो के विकास में अपना योगदान देती है। जात पात व धर्म के भेदभाव को दरकिनार कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। राष्ट्रीय प्रवक्ता भुवन भास्कर जोशी का दौरा अवश्य ही युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करेगा। महानगर अध्यक्ष लवदत्ता, कपिल शर्मा जोनसार ने कहा कि सपा की रीति नीतियों से लगातार युवा जुड़ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सपा कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को भी हल करने में अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता भुवन भास्कर जोशी को पटका पहनाकर व रूद्राक्ष की माला भेंटकर स्वागत किया।