
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें #IndependenceDay के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने देश की आजादी एवं माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है, प्रदेश में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रदेश में अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त हुए उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

More Stories
गुप्त नवरात्रि शक्ति साधना का पावन पर्व, दुर्लभ योग में होगा शुभारंभ : स्वामी रामभजन वन महाराज
मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की
आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि निर्माताओं को e-Aushadhi.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन लाइसेंस प्रक्रिया का दिया गया प्रशिक्षण