
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कुकर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवलोक कालोनी निवासी उमेश ने 15 अगस्त को तहरीर देकर काली मन्दिर से अपने घर शिवलोक लौट रहे उसके 5 वर्ष के पुत्र के साथ ऋतिक द्वारा कुकर्म करने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर नाबालिग बालक का मेडिकल कराया।
पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपित ऋतिक उम्र 19 वर्ष पुत्र गोविन्द निवासी वार्टर वाक्स शिवलोक कालोनी झुग्गी झोपडी रानीपुर हरिद्वार को उसके घर शिवलोक कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश