
हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी श्री पी0एल0 शाह ने शुक्रवार को सभी कार्यालयों में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाये जाने के क्रम में सद्भावना दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट में सभी कार्मिकों को सद्भावना दिवस की शपथ-मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा/करूंगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा/सुलझाउंगी, दिलायी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी श्री लक्ष्मी राज चौहान, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत एवं कलक्ट्रेट के समस्त कार्मिक उपस्थित थे।
इसी तारतम्य में नगर मजिस्ट्रेट एवं जिला सूचना कार्यालय में भी सद्भावना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रेमलाल ने सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई।
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को प्रतिवर्ष पूरे देश में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष दिनांक 20 अगस्त,2023 को साप्ताहिक अवकाश होने के फलस्वरूप सद्भावना शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 18 अगस्त को जनपद के सभी कार्यालयों में मनाया गया।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण