
हरिद्वार। श्री अभिनय शाह ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट रूड़की की अध्यक्षता में शुक्रवार को विशेष दाखिल खारिज/नामान्तरण कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें एनटी कोर्ट के 80, एटी कोर्ट के 45 तथा तहसीलदार कोर्ट के 61 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार आज के आयोजित इस कैम्प में कुल 186 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा इस विशेष कैम्प में तीन नये आवेदन भी प्राप्त हुये।
यह जानकारी संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री अभिनव शाह ने दी है।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना