
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आज रिंग रोड स्थित सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कार्यालय में बैंक के मुख्य उत्पादों, स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज खाते के साथ बैंक के अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विभाग के सदस्यों द्वारा बैंक के प्रतिनिधियों को बहुत ही अच्छा सहयोग प्रदान किया गया। सूचना विभाग के अधिकारियों द्वारा बैंकिंग से सम्बन्धित विभिन्न प्रश्न भी पूछे गए, जिनका बैंक प्रतिनिधियों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। सूचना विभाग द्वारा भारतीय स्टेट बैंक राजपुर रोड शाखा को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना शाखा के लिए उत्साहवर्धक रहा। विभाग द्वारा बैंक प्रतिनिधियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग की ओर से श्री आशिष कुमार त्रिपाठी (अपर निदेशक) एवं श्री नितिन उपाध्याय (संयुक्त निदेशक) तथा बैंक की ओर से श्री इंद्रजीत कुमार (सहायक महाप्रबन्धक), श्रीमती अंकिता श्रीवास्तव (प्रबन्धक), श्री दय्यान खान (उप-प्रबन्धक) उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के लिए बुरा सपना साबित होती हरिद्वार पुलिस
कुम्भ मेला-2027 को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस की व्यापक तैयारियां, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एवं एडीजी प्रशासन की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
पत्रकार मान्यता एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, संयुक्त निदेशक सूचना ने की समीक्षा