
हरिद्वार: शनिवार को धर्म नगरी हरिद्वार में गंगा किनारे ओमकारेश्वर महायज्ञ शुरू किया गया. विश्व में सनातन धर्म की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से किए जा रहे इस यज्ञ को नेपाल के बाल योगी चंद्रदेव महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है. जिसके लिए नेपाल से 300 लोगों का दल हरिद्वार प्रवास पर आया है. 3 दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ का उद्देश्य सनातन वैदिक धर्म कब की पुनर्स्थापना के साथ-साथ जनकल्याण है. जिसके लिए नेपाल और भारत में 18 महायज्ञ किए जाने हैं.
आयोजकों की मानें तो 14 महायज्ञ एकल रूप में नेपाल में संपन्न कराए गए, जबकि चार यज्ञ भारत में किए गए. जिसमें रामेश्वरम, दिल्ली का यमुना घाट और अब हरिद्वार का गंगा तट पर यज्ञ किया जा रहा है. आयोजकों के अनुसार यह पहली बार है कि सार्वजनिक रूप से इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें कोई भी आकर महायज्ञ के दिव्य दर्शन कर सकता है. पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महायज्ञ के शुभारंभ पर पहुंचे. उन्होंने इस यज्ञ को जनकल्याण के लिए एक सार्थक पहल बताया. उन्होंने कहा बाल योगी महाराज शरीर से भले ही निर्बल हो लेकिन दिव्य आत्मा के रूप में वह मानवता की सेवा कर रहे हैं.

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय आशा दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का संदेश-आशा के बिना शांति नहीं, विश्वास के बिना विकास नहीं और शान्ति व विकास के बिना भविष्य नहीं
भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
SSP हरिद्वार के निर्देश पर आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत यातायात पुलिस का सम्मेलन आयोजित