
तुम पुष्पक पर सवाल करते थे
लो आज चंद्रयान चांद पर भिजवा दिया ।
भारत की यह काबिले दास्तान हैं
तुम सुन न सके, अब कर के दिखा दिया ।।
गर्व हमे है अपने वीरों और शुरवीरो पर
आज विज्ञानिको ने भी परचम लहरा दिया ।
विश्वास नहीं था तुमको इतिहास पर
आज चांद पर चंद्रयान पहुंचा दिया ।।
अभी तो यह विजय गाथा शुरू हुई है
हर हिंदुस्तानी के जागने का समय आ गया ।
अभी तो आजादी के 75 वर्ष का अमृत काल मना है
शताब्दी तक, संसार का नेतृत्व भारत करेगा,
इसका डंका गली गली में बजा दिया ।।
छोड़ो यह मेरा तेरा ,
छोड़ो यह बेकार की बाते
सब कुछ देश के नाम आज कर दिया ।
विश्व गुरु बनाना है हमको,
इसलिए, नाम के आगे हिंदुस्तानी आज हम सभी ने लिखवा दिया ।

More Stories
स्वच्छ केदारनाथ, सुरक्षित यात्रा: सुलभ इंटरनेशनल की व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को मिल रही बेहतर सुविधाएं
कांवड़ यात्रा में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, व्यवस्थाओं से श्रद्धालु गदगद
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि