मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण को देखा। मुख्यमंत्री ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी , इसरो की टीम व देश-प्रदेश की जनता को बधाई व शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि #Chandrayaan3 की चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ आज भारत विश्व का पहला देश बन गया है जिसके हम सभी साक्षी बने हैं। उन्होंने कहा कि 2027-28 तक देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के साथ ही 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दुनिया का नेतृत्व करने वाला शक्तिशाली व समर्थ देश बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब चंद्रयान-2 सफल नहीं हो पाया तो प्रधानमंत्री ने हमारे वैज्ञानिकों को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया तथा दुगनी ताकत से इस अभियान को पूर्ण करने की शुभकामनाएं दी। आज उनके मार्गदर्शन तथा हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से देश ने दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव शिक्षा श्री रविनाथ रमन, श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, महानिदेशक शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी सहित अन्य उच्चाधिकारी मौजूद थे।
More Stories
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने श्री केशव बलिराम हेडगेवार जी और गुरू तेग बहादुर जी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धाजंलि
शिक्षा माफियाओं पर जिला प्रशासन का प्रहार जारी, दोषी प्रतिष्ठानों पर जड़ा ताला
सीएम धामी के कड़े निर्देश, बख्शे नहीं जाएंगे मिलावटखोर, जांच समिति का गठन, तीन दिन में रिपोर्ट देगी समिति