
हरिद्वार। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री टी ० आर ० मलेठा ने आई०टी० सैल, समाज कल्याण, उत्तराखण्ड देहरादून के ईमेल के क्रम में अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति 2022-23 के अन्तर्गत छात्र / छात्राओं के खाते आधार से लिंक / सीडिगं किये जाने के संबंध में जनपद के प्राचार्य / निदेशक / रजिस्ट्रार / प्रधानाचार्य, पालीटेक्निक/इंजिनियरिगं / पैरामेडिकल / मेडिकल / इण्टर / हाईस्कूल / महाविद्यालय को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि अनुसूचित जाति दशमोत्तर / पूर्वदशम छात्रवृत्ति के वर्ष 2022-23 के ऐसे छात्र / छात्रा, जिनका ऑनलाईन आवेदन पत्र जिला स्तर पर सत्यापित / स्वीकृत कर दिया गया है, किन्तु उनका खाता आधार से डी०बी०टी० अनेबल नही होने के कारण उनका अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति का भुगतान नही किया जा सका। आई०टी० सैल द्वारा इन छात्र / छात्राओं के बैंक खाते आधार से लिकं / सीडिंग / डी०बी०टी० अनेबल किये जाने के पुनः निर्देश दिये गए हैं। आई०टी० सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन छात्रों का भुगतान पी०एफ०एफ० एस० पोर्टल पर आधार लिंक / डी०बी०टी० अनेबल न होने के कारण रिजेक्ट हो गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने संबंधित संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे सम्बन्धित छात्र / छात्रा को अपना बैंक खाता दिनॉक 10-09-23 तक आधार से लिंक / सीडिगं डी०बी०टी० अनेबल किये जाने हेतु सूचित करना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में छात्र / छात्राओं के द्वारा अपना बैंक खाता दिनॉक 10-09-23 तक आधार से लिंक / सीडिगं अथवा डी०बी०टी० अनेबल नही कराया जाता है तो उनका छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाना संभव नही होगा, जिसके लिए छात्र / छात्रा स्वय उत्तरदायी होगें ।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण