- विद्यालय के प्रधानाचार्य की डिग्री बतायी फर्जी

हरिद्वार । राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य जगपाल सिंह सैनी ने सैनी आश्रम में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान शिक्षा विभाग में चल रहे फर्जीवाड़े पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खानपुर के विद्यालय में सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। सरकार से मिलने वाले धन को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है। जगपाल सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि खानपुर का स्कूल संचालक मानकों को ताक पर रखकर प्रधानाचार्य के पद पर विराजमान है। जबकि प्रधानाचार्य की डिग्री भी संदेह में आती है। उन्होंने कहा कि उनकी भी डिग्री फ़र्जी हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन के अधिकारियों से खानपुर के स्कूल की जांच की मांग की जा चुकी है। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्कूल के नाम पर मिलने वाली ग्रांट का फायदा स्वयं लिया जा रहा है। लाखों रूपए का गबन किया जाने की जांच होनी चाहिए। लेकिन इस और कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार द्वारा 76 पुलिस कर्मियों का किया स्थानांतरण
चैकिंग के दौरान हरिद्वार पुलिस को बड़ी कामयाबी
दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन