अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का अक्टूबर माह में होने वाला यह भ्रमण कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन, सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस, परिवहन विभाग, केन्द्रीय संचार एजेंसियों व अन्य सम्बन्धित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। एसीएस ने बीआरओ तथा लो.नि.वि. को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मार्गों की व्यवस्था को समयबद्धता से दुरूस्त करने और प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में जोलिंग कोंग व आगे के उच्च दुर्गम स्थलों में सुचारू सोलर विद्युत आपूर्ति हेतु उरेडा को पुख्ता इंतजाम के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने जिले में वीआईपी मूवमेंट के दृष्टिगत वाहनों की अतिरिक्त आवश्यकता को देखते हुए परिवहन विभाग को वाहन पूल की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही एसीएस ने पर्याप्त आवासीय व्यवस्था हेतु आईटीबीपी तथा केएमवीएन को निर्देश दिए हैं। एसीएस श्रीमती रतूड़ी ने जानकारी दी कि जल्द ही मुख्य सचिव प्रधानमंत्री जी के पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के निरीक्षण हेतु कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, श्री सचिन कुर्वे, श्री पकंज कुमार पाण्डेय, श्री विनोद कुमार सुमन, वर्चुअल माध्यम से कुमाऊँ आयुक्त श्री दीपक रावत, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ श्रीमती रीना जोशी उपस्थित थे।

More Stories
स्व मांगे राम अग्रवाल जी 23 वीं पुण्यतिथि पर विशिष्ट जन सम्मान, पौधा रोपण एवं विचार गोष्ठी में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का पावन सान्निध्य
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा: मोदी को भेजी चिट्ठी, जंतर-मंतर पर संग्राम के बाद बड़ा फैसला
कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी ने सुपर जोनल, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट किए गए हैं तैनात