October 22, 2026

आपदा के कारण रोड हुई क्षतिग्रस्त

हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर में आपदा के कारण गुरुकुल महाविद्यालय से सिंहद्वार की ओर जाने वाले कावड़ पटरी रास्ते बिल्डिंग के पास की रोड क्षतिग्रस्त हो गई।

पूर्व में आयी आपदा के कारण लाल मंदिर से जटवाडा पुल पर जाने नहर के किनारे कावड रास्ते पर कावड पटरी एवं गुरुकुल महाविद्यालय से सिंहद्वार की ओर छोटी नहर से जाने वाले कावड़ पटरी रास्ते बिल्डिंग के पास की रोड क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कोई भी घटना घट सकती है। क्योंकि यह आम रास्ता भी है और इस रास्ते से आने जाना लगा रहता है। रोड को क्षतिग्रस्त हुए लगभग महिना हो गया है लेकिन इस ओर किसी भी संबंधित अधिकारियों को ध्यान नहीं गया है या फिर जानबुझकर इसको ठीक नहीं कराया गया है।

You may have missed